Geography Paper-I (Principles of Geography)

Section A

Question 1

Answer the following in about 150 words each.

(a) 10 Marks

Describe the "Basket of eggs topography".

"अण्डे की टोकरी स्थलाकृति" का वर्णन कीजिए ।

(b) 10 Marks

Differentiate between insolation and temperature and explain anomalous temperature.

सूर्यतपन और ताप के बीच विभेदन कीजिए और असंगत ताप को स्पष्ट कीजिए ।

(c) 10 Marks

Discuss Maritime Zones.

समुद्री कटिबंधों (मैरीटाइम ज़ोन) की विवेचना कीजिए ।

(d) 10 Marks

Bring out the ecological significance of Tropical Rainforest Biome.

उष्णकटिबंधीय वर्षावन जीवोम (बायोम) के पारिस्थितिकीय महत्त्व को उजागर कीजिए ।

(e) 10 Marks

Explain the hydro-meteorological hazards in the Himalayas.

हिमालय में जल-मौसमविज्ञानी (हाइड्रो-मिटिरियोलॉजिकल) ख़तरों को स्पष्ट कीजिए ।

Question 2

(a) 20 Marks

"In explaining the concept of 'Pediplanation', King combined the ideas of Davis, Penck and Wood with his own." Elaborate.

" 'पेडिप्लेनेशन' की संकल्पना की व्याख्या करने में किंग ने डेविस, पेन्क और वुड के विचारों के साथ अपने विचार जोड़े थे ।" सविस्तार समझाइए ।

(b) 15 Marks

Compare the origin and weather conditions associated with the tropical and temperate cyclones.

उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों से जुड़ी उत्पत्ति और मौसमी दशाओं की तुलना कीजिए ।

(c) 15 Marks

Give a reasoned account on how the impact of Global Warming differs from one part of the Earth to the other.

एक तर्कसंगत विवरण प्रस्तुत कीजिए कि वैश्विक तापन के प्रभाव की पृथ्वी के एक भाग से दूसरे भाग के बीच भिन्नता किस प्रकार होती है ।

Question 3

(a) 20 Marks

Discuss the significance of World Climate Research Programme (WCRP) and its core projects in the understanding of climatic change.

जलवायु परिवर्तन को समझने में विश्व जलवायु अनुसन्धान कार्यक्रम (डब्ल्यू.सी.आर.पी.) के महत्त्व और उसकी क्रोड परियोजनाओं पर चर्चा कीजिए ।

(b) 15 Marks

"The relationship between the winds and the currents is best seen in the Indian Ocean." Justify.

"पवनों और धाराओं के बीच का संबंध सबसे अच्छी तरह से हिन्द महासागर में देखा जाता है।" सिद्ध कीजिए ।

(c) 15 Marks

Write a critical note on the tendency of "use and throw" in the context of economic status and environment.

आर्थिक प्रस्थिति और पर्यावरण के सन्दर्भ में, "उपयोग करो और फेंक दो” की प्रवृत्ति पर समालोचनात्मक टिप्पणी लिखिए ।

Question 4

(a) 20 Marks

Bring out the various ecological problems associated with the exploitation and use of oceans and their resources.

महासागरों और उनके संसाधनों के शोषण और उपयोग से सम्बद्ध विभिन्न पारिस्थितिकीय समस्याओं को उजागर कीजिए ।

(b) 15 Marks

"Geological structure has a dominant control on landforms and is reflected on them." Discuss.

"भूवैज्ञानिक संरचना का भू-आकृतियों पर प्रभावी नियन्त्रण होता है और यह उनमें प्रतिबिम्बित भी होती है।" चर्चा कीजिए ।

(c) 15 Marks

Describe Newbigin's scheme of Floristic regions of the world and explain the Mediterranean Floristic region.

न्यूबिगिन की संसार के पादपी मंडलों की योजना का वर्णन कीजिए और भूमध्यसागरीय पादपी मंडल को स्पष्ट कीजिए ।

Geography

UPSC Civil Services (Main) Exam - 2016

Papers

Sections

Total Marks: 250