Geography Paper-I (Principles of Geography)
Section AQuestion 1
Answer the following questions in about 150 words each.
Write a note on pseudovolcanic features.
कूटज्वालामुखीय लक्षणों पर टिप्पणी लिखिए
Distinguish between low energy coasts and coral coasts.
निम्न ऊर्जा तटों तथा प्रवाल तटों के मध्य विभेद कीजिए
Discuss the impacts of ocean currents on air mass behaviour.
वायु संहति के व्यवहार पर महासागरीय धाराओं के प्रभावों की विवेचना कीजिए
Describe the characteristics of biological deserts.
जैविक मरुस्थलों के लक्षणों का वर्णन कीजिए ।
Explain the concept of micro carbon sink and its relevance.
सूक्ष्म कार्बन सिंक की संकल्पना एवं इसकी प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए
Question 2
Discuss the forces which govern the air movement on the Earth's surface.
धरातल पर वायु गति को नियंत्रित करने वाले बलों की विवेचना कीजिए
"The knowledge of slope analysis has limited field application in the slope management." Explain.
"ढाल प्रबंधन में ढाल विश्लेषण के ज्ञान का सीमित क्षेत्रीय उपयोग है।" व्याख्या कीजिए
Describe the configuration of the Pacific Ocean floor.
प्रशान्त महासागर के तल के संविन्यास का वर्णन कीजिए
Question 3
"Climate change is a reality." Explain with suitable examples.
"जलवायु परिवर्तन एक वास्तविकता है ।" उचित उदाहरणों द्वारा व्याख्या कीजिए
Distinguish between the characteristics of Chernozem and Sierozem soils.
चर्नोज़ेम एवं सिरोज़ेम मृदाओं के लक्षणों में अंतर स्पष्ट कीजिए ।
Give a classification of plants based on the amount of water requirement.
जल की मात्रा की आवश्यकता के आधार पर पादपों का वर्गीकरण कीजिए ।
Question 4
Discuss the concept of Periglacial cycle as propounded by Peltier.
पेल्टियर द्वारा प्रतिपादित परिहिमानी चक्र की संकल्पना का विवेचन कीजिए ।
"Climate, slope gradient and rock structure influence the avulsion of channels." Explain.
"जलवायु, ढाल प्रवणता तथा शैल संरचना चैनलों के भू-अपदारण को प्रभावित करते हैं।" व्याख्या कीजिए ।
Discuss the Perception, Attitude, Value and Emotion (PAVE) Theory of environmental management.
पर्यावरणीय प्रबंधन में प्रत्यक्ष ज्ञान, अभिवृत्ति, मान एवं संवेग (PAVE) सिद्धांत की विवेचना कीजिए ।
Geography
UPSC Civil Services (Main) Exam - 2017