Geography Paper-I (Principles of Geography)
Section AQuestion 1
Answer the following questions in about 150 words each.
"Landscape is a function of structure, process and stage." Critique the statement.
"दृश्यभूमि (लैंडस्केप) संरचना, प्रक्रम और अवस्था का एक प्रकार्य होता है।" कथन की समीक्षा कीजिए ।
Explain the role of evaporation in the hydrologic cycle.
जलीय चक्र में वाष्पन की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ।
Describe the causes and consequences of sea level changes.
समुद्र तल परिवर्तनों के कारणों और परिणामों का वर्णन कीजिए ।
Distinguish between intrazonal and azonal soils. Describe in brief the characteristics and importance of azonal soils.
अन्तःस्तरी और असुस्तरी मृदाओं के बीच विभेदन कीजिए । असुस्तरी मृदाओं के अभिलक्षणों और महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।
Explain the natural and anthropogenic causes and mitigation measures of frequent flooding in Mumbai.
मुम्बई में बारम्बार होने वाले आप्लावन के प्राकृतिक और मानवजनिक कारणों तथा उसके न्यूनीकरण के उपायों को स्पष्ट कीजिए ।
Question 2
Evaluate how far Kober's geosynclinal theory explains the mountain building process.
मूल्यांकन कीजिए कि कोबर की भू-अभिनतिक थियोरी पर्वत निर्माण प्रक्रम की किस सीमा तक व्याख्या करती है।
Critically examine the basis and scheme of climatic classification proposed by G.T. Trewartha.
जी.टी. ट्रिवार्था द्वारा प्रस्तावित जलवायु वर्गीकरण के आधार एवं रूपरेखा का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।
Discuss the objectives and principles of environmental education. Describe the basic concerns of formal and non-formal environmental education in India.
पर्यावरणीय शिक्षा के लक्ष्यों और सिद्धांतों की विवेचना कीजिए। भारत में औपचारिक एवं अनौपचारिक पर्यावरणीय शिक्षा के आधारभूत सरोकारों का वर्णन कीजिए ।
Question 3
Explain the origin, progress and retreat of the Indian monsoon and discuss its impact on the Indian economy.
भारतीय मानसून की उत्पत्ति, प्रगति एवं वापसी की व्याख्या कीजिए और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव की विवेचना कीजिए ।
"Geomorphological changes are largely responsible for environmental hazards in the Himalayan region." Comment with relevant examples.
"हिमालय प्रदेश में भू-आकृतिकीय परिवर्तन पर्यावरणीय आपदाओं के लिए अधिकांशतः उत्तरदायी हैं।" प्रासंगिक उदाहरणों के साथ टिप्पणी कीजिए ।
"Controlling population growth is the sustainable solution to environmental problems." Express your views with suitable arguments.
"जनसंख्या संवृद्धि नियन्त्रण पर्यावरणीय समस्याओं का दीर्घोपयोगी (सस्टेनेबल) समाधान है ।" उपयुक्त तर्कों के साथ, अपने विचार व्यक्त कीजिए ।
Question 4
Describe the potential marine energy resources with reference to their benefits, harvestibility and environmental impacts.
संभाव्य समुद्री ऊर्जा संसाधनों का, उनके लाभों, संग्रहणीयता और पर्यावरणीय प्रभावों के उल्लेख के साथ, वर्णन कीजिए ।
Explain the ecosystem approach to environmental management and highlight its advantages and disadvantages.
पर्यावरणीय प्रबन्धन के पारिस्थितिकी तंत्र उपागम को स्पष्ट कीजिए और इसकी श्रेष्ठताओं एवं कमियों पर प्रकाश डालिए ।
Discuss the causes of degradation of tropical rainforests and suggest remedial measures for their prevention, conservation and development.
उष्णकटिबन्धीय वर्षा-प्रचुर वनों के निम्नीकरण के कारणों की विवेचना कीजिए और उनके रोकथाम, संरक्षण और विकास के लिए उपचारात्मक उपाय सुझाइए ।
Geography
UPSC Civil Services (Main) Exam - 2018