Geography Paper-I (Principles of Geography)

Section A

Question 1

Answer the following in about 150 words each.

(a) 10 Marks

Describe phreatic eruptions and their consequences.

अग्नाशय विस्फोटों और उनके परिणामों का वर्णन कीजिए।

(b) 10 Marks

Explain the techniques to calculate potential evapotranspiration suggested by Thornthwaite.

संभाव्य वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन का परिकलन करने की थॉर्नथ्वेट द्वारा सुझाई गई तकनीकों को स्पष्ट कीजिए।

(c) 10 Marks

How are sandspits and tombolos formed?

सैंडस्पिट और टोम्बोलो किस प्रकार बनते हैं?

(d) 10 Marks

Amensalism is a biotic factor that determines the geographic limits of species. Explain.

सहजीविता एक जैव कारक है, जो स्पीशीज की भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण करता है। व्याख्या कीजिए।

(e) 10 Marks

How do mountaineers constitute a threat to Mount Everest?

पर्वतारोही माउन्ट एवरेस्ट के लिए किस प्रकार खतरा हैं?

Question 2

(a) 20 Marks

Why is it necessary to conserve genetic diversity of species? Do protected areas serve any useful purpose in this context?

स्पीशीज़ की आनुवंशिक विविधता का संरक्षण करना किस कारण आवश्यक है? क्या संरक्षित क्षेत्र इस संबंध में कोई उपयोगी प्रयोजन अदा करते हैं?

(b) 15 Marks

Compare and contrast different types of plate boundaries.

विभिन्न प्रकार की प्लेट सीमाओं के बीच समानताएँ और विषमताएँ स्पष्ट कीजिए।

(c) 15 Marks

Explain the nature of urban climates and their impact on global environmental change.

नगरीय जलवायु की प्रकृति व वैश्विक पर्यावरण परिवर्तन पर उनके प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

Question 3

(a) 20 Marks

Discuss in detail the tri-cellular model of atmospheric circulation.

वायुमंडलीय परिसंचरण के त्रि-कोशिकीय मॉडल की विस्तार से विवेचना कीजिए।

(b) 15 Marks

How are soil acidity and alkalinity related to soil fertility?

मृदा अम्लता व क्षारीयता किस प्रकार मृदा उर्वरता से संबंधित हैं?

(c) 15 Marks

"The web of life is seamless and the consequences of disruption to one part of the ecosystem ripple throughout the whole." Elaborate.

"जीवन की चादर किसी जोड़ के बिना है और पारिस्थितिक तंत्र के किसी एक भाग में विघटन के परिणामों की लहरें समस्त में व्याप्त हो जाती हैं।" सुस्पष्ट कीजिए।

Question 4

(a) 20 Marks

Discuss the methods of measuring the intensity and magnitude of earthquakes. How are seismic zones demarcated?

भूकंपों की तीव्रता व परिमाण मापने की विधियों की विवेचना कीजिए। भूकंपी क्षेत्रों का सीमांकन कैसे किया जाता है?

(b) 15 Marks

The impact of floods on life and property can be most effectively reduced by hazard mapping. Comment.

संकट मानचित्रण के द्वारा जान व माल पर बाढ़ों के प्रभाव को सर्वाधिक प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। टिप्पणी कीजिए।

(c) 15 Marks

How are ocean waves formed? Distinguish between a wave of oscillation and a wave of translation.

समुद्री तरंगें कैसे बनती हैं? दोलन की तरंग और स्थानांतरण की तरंग के बीच विभेदन कीजिए।

Geography

UPSC Civil Services (Main) Exam - 2019

Papers

Sections

Total Marks: 250