Geography Paper-I (Principles of Geography)
Section AQuestion 1
Answer the following in about 150 words each.
Write a geographical note on Halloween Storm.
हैलोवीन तूफ़ान पर एक भौगोलिक टिप्पणी लिखिए।
Why is mapping important for analysing geo-hydrological investigations? Explain with relevant examples.
भूजलवैज्ञानिक अनुसंधानों को विश्लेषित करने के लिए मानचित्रण महत्त्वपूर्ण है? प्रासंगिक उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।
Marine resources are economically very significant. Discuss citing suitable examples.
समुद्री संसाधन आर्थिक तौर पर बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। उपयुक्त उदाहरण उद्धृत करते हुए विवेचना कीजिए।
Which factors influence the growth of wild plants in India? Discuss their economic significance.
भारत में वन्य पौधों की वृद्धि को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं? उनके आर्थिक महत्त्व की विवेचना कीजिए।
Discuss the problems associated with the living environment in million plus cities in India. How can these be managed?
भारत में दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों में जीवन्त पर्यावरण से सम्बन्धित समस्याओं की विवेचना कीजिए। इनका प्रबन्धन कैसे किया जा सकता है?
Question 2
Write an essay on the evolution of continents and oceans using various theories and models.
विभिन्न सिद्धान्तों और मॉडलों का उपयोग करते हुए महाद्वीपों और महासागरों के क्रमविकास पर एक निबन्ध लिखिए।
Discuss the concept of coral bleaching, its recovery and macroalgal regime shifts due to this process.
प्रवाल विरंजन की संकल्पना, इसकी पुनर्प्राप्ति तथा इस प्रक्रम के कारण दीर्घशैवाल प्रवृत्ति विस्थापन की विवेचना कीजिए।
Explain the currents of the North Atlantic Ocean and their significant role in the climate of Western Europe.
उत्तर अटलांटिक महासागर की धाराओं और पश्चिमी यूरोप की जलवायु में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका की व्याख्या कीजिए।
Question 3
Explain how various factors influence the origin and development of the Indian monsoon system.
व्याख्या कीजिए कि विभिन्न कारक भारतीय मॉनसून प्रणाली की उत्पत्ति और विकास को कैसे प्रभावित करते हैं।
Explain the effects and causes of deforestation, and its impact on the pattern of agriculture in India.
वनोन्मूलन के प्रभावों और कारणों तथा भारत में कृषि के प्रतिरूपों पर इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
Explain the characteristic features of Frontogenesis and Frontolysis.
वाताग्रजनन और वाताग्रविनाश की अभिलाक्षणिक विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
Question 4
Discuss the problems of erosional surfaces and explain the different methods to identify them with suitable diagrams.
अपरदन पृष्ठों की समस्याओं की विवेचना कीजिए और उपयुक्त चित्रों सहित उनको पहचानने की विभिन्न विधियों की व्याख्या कीजिए।
Land use/Land cover and soil types influence forage quantity and quality in semi-arid regions of the world. Discuss with relevant examples.
विश्व के अर्ध-शुष्क प्रदेशों में भू-उपयोग/भू-आच्छादन और मृदा प्रकार चारे की मात्रा और गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। प्रासंगिक उदाहरणों के साथ विवेचना कीजिए।
Discuss the human response to and management of hazards and disasters in India.
भारत में संकटों और आपदाओं के प्रति मानव अनुक्रिया एवं प्रबन्धन की विवेचना कीजिए।
Geography
UPSC Civil Services (Main) Exam - 2020