Geography Paper-I (Principles of Geography)
Section AQuestion 1
Answer the following in about 150 words each.
Describe the concept of 'Altiplanation'.
उच्चस्थ समतलन (अल्टीप्लेनेसन) अवधारणा का वर्णन कीजिए
What are the important factors responsible for airmass modifications?
वायु संहति रूपान्तरण हेतु उत्तरदायी महत्त्वपूर्ण कारक क्या हैं ?
Discuss the hazards associated with rise of sea-surface temperature.
सागर-सतह के तापमान में वृद्धि से सम्बन्धित संकटों की विवेचना कीजिए
Gene pool centres are 'Good Hope' for biodiversity conservation. Elucidate.
जीन कोश केन्द्र जैवविविधिता संरक्षण के लिये 'अच्छी आशा' हैं। स्पष्ट कीजिए
Describe how ecosystem services of Himalaya are essential for Highland-Lowland sustainability in Asia.
एशिया में उच्चभूमि-निम्नभूमि की स्थिरता के लिये हिमालय की पारिस्थितिकीय सेवायें कैसे जरुरी हैं, वर्णन कीजिए ।
Question 2
The concept of Plate tectonics has been derived from the isostasy and continental drift theory. Elaborate citing suitable examples.
प्लेट विवर्तनिकी की संकल्पना, समस्थिति और महाद्वीपीय अपवाह सिद्धान्त (ड्रिफ्ट थ्योरी) से लिया गया है। उपयुक्त उदाहरण देते हुये विस्तार से बताइये ।
Give a detailed account of bottom topography of the Pacific Ocean.
प्रशान्त महासागर की तली स्थलाकृति का विस्तार से वर्णन कीजिये
Soil erosion and soil degradation are threat to food supply. Discuss.
मृदा अपरदन तथा मृदा निम्नीकरण खाद्य आपूर्ति में खतरा हैं। विवेचना कीजिए
Question 3
Examine major influencing factors for varied patterns of precipitations on the continents.
महाद्वीपों पर वर्षण के विविध प्रतिरूपों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिए ।
Maritime security is being neglected. Indicate the major challenges and suggest solutions in the context of Law of the Sea.
सामुद्रिक सुरक्षा की उपेक्षा हो रही है। प्रमुख चुनौतियों को इंगित कीजिए और समुद्र नियम के संदर्भ में उपाय सुझाइये ।
Explaining the concept of carbon neutrality, describe the measures taken by carbon positive and negative nations.
कार्बन तटस्थता अवधारणा की व्याख्या करते हुये, कार्बन धनात्मक और ऋणात्मक राष्ट्रों द्वारा किये गये उपायों का वर्णन कीजिये ।
Question 4
With suitable examples, elaborate human ecological adaptations. Explain its impacts on ecology and environment in various parts of the world.
मानव के पारिस्थितिकीय अनुकूलनों का उपयुक्त उदाहरणों सहित विस्तृत विवरण दीजिए । विश्व के विभिन्न भागों में पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए ।
Stream basins and drainage divides are important components to delineate a watershed area. Explain.
जलसंभर क्षेत्र के निरूपण में सरिता बेसिन और अपवाह विभाजक महत्वपूर्ण अवयव हैं। व्याख्या कीजिए ।
Indicating the causes of lightning, describe the threats associated with it.
तड़ित् (लाइटनिंग) के कारणों को इंगित करते हुये, इससे सम्बन्धित खतरों का वर्णन कीजिए ।
Geography
UPSC Civil Services (Main) Exam - 2021