Geography Paper-I (Principles of Geography)
Section AQuestion 1
Answer the following in about 150 words each.
Define 'speleothem'. Discuss the various forms and features of speleothems.
'स्पेलियोथेम' को परिभाषित कीजिए । स्पेलियोथेम्स के विभिन्न रूपों एवं लक्षणों की चर्चा कीजिए ।
What are the high altitude environmental hazards? Explain with suitable examples.
उच्च ऊँचाई पर्यावरणीय खतरे क्या हैं ? उचित उदाहरणों द्वारा वर्णन कीजिए ।
What is pollution dome? Discuss its formation and impacts.
प्रदूषण गुम्बद क्या है ? इसके निर्माण एवं प्रभावों की चर्चा कीजिए ।
When corals are affected by stress it causes them to turn completely white. Explain the reasons of such an occurrence.
जब प्रवाल तनाव से प्रभावित होते हैं तो तनाव के कारण पूर्णरूप से श्वेत हो जाते हैं। इस घटना के कारणों की व्याख्या कीजिए ।
Well developed soils typically exhibit distinct layers in their soil profile. Elaborate.
पूर्णरूप से विकसित मृदा में आम तौर पर मृदा परिच्छेदिका के विभिन्न स्तर स्पष्ट प्रदर्शित होते हैं । विस्तृत वर्णन कीजिए ।
Question 2
Sequential changes in land use and land cover have brought global and regional ecological changes and imbalances. Elucidate.
भूमिउपयोग एवं भूआवरण में अनुक्रमिक परिवर्तनों ने वैश्विक एवं प्रादेशिक पारिस्थितिक में परिवर्तन एवं असंतुलन उत्पन्न किया है। स्पष्ट कीजिए ।
Explain how various aspects of channel morphology are used in transportation, settlement and land use planning, flood control and flood management?
सरिता आकारिकी के विविध पहलुओं का ज्ञान किस प्रकार परिवहन, वस्ती एवं भूउपयोग नियोजनों तथा बाढ़ नियंत्रण एवं बाद प्रबन्धन में उपयोग किया जाता है वर्णन कीजिए ।
What is the relationship between ocean currents and global surface wind systems? Explain with examples how does the gyre in the Northern Hemisphere differ from the one in the Southern Hemisphere.
महासागरीय धाराओं एवं वैश्विक धरातलीय पवन तंत्रों में क्या अन्तःसम्बन्ध है ? उदाहरणों द्वारा वर्णन कीजिए कि किस प्रकार उत्तरी गोलार्ध के जलधारा घूर्णन दक्षिणी गोलार्ध के जलधारा घूर्णन से पृथक है।
Question 3
Plants and animals that exist in a particular ecosystem are those that have been successful in adjusting to their habitat and environmental conditions. Elucidate with examples.
पादप एवं जन्तु जो एक विशिष्ट पारिस्थितिक तन्त्र में रहते हैं वे अपने को उस प्राकृतिक वास एवं पर्यावरणीय दशाओं से समाकूलन करने में सफल हो चुके हैं। उचित उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए ।
With suitable examples describe the impacts of movement of airmasses on weather and winds in different parts of the continents.
उचित उदाहरणों द्वारा वायुराशियों के गतिमान होने पर महाद्वीपों के विभिन्न भागों में मौसम एवं पवनों पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए
Discuss the role of Slope, Altitude and Relief (SAR) in landscape development.
भूदृश्य विकास में दाल, ऊँचाई एवं उच्चावच्च की भूमिका की चर्चा कीजिए ।
Question 4
Rise of surface temperature brings severe consequences. Elaborate the potential changes and threats associated with it in the world.
सागर सतह के तापमान में वृद्धि का गंभीर परिणाम होता है। इससे सम्बन्धित विश्व में संभाव्य परिवर्तनों एवं खतरों का विस्तृत वर्णन कीजिए ।
Describe how short term variations in temperature are related to the processes of receiving energy from the sun to the Earth's surface and dissipating it to the atmosphere.
तापमान में अल्पकालिक परिवर्तनों का सम्बन्ध किस प्रकार पृथ्वी के धरातल एवं वायुमण्डल के सौर्यिक ऊर्जा प्राप्ति एवं व्यय तंत्र से सम्बन्धित है। वर्णन कीजिए ।
With the help of suitable sketches describe the mountain genesis and mountain types. Give suitable examples from various mountain systems of the world.
उचित आरेखों की सहायता से पर्वत निर्माण एवं पर्वत के प्रकारों का वर्णन कीजिए। विश्व के विविध पर्वत तंत्रों से उदाहरण प्रस्तुत कीजिए ।
Geography
UPSC Civil Services (Main) Exam - 2022