Geography Paper-I (Principles of Geography)

Section A

Question 1

Answer the following in about 150 words each.

(a) 10 Marks

What are 'truncated spurs'? Where and how are they formed?

'रुंडित पर्वत-स्कन्ध' क्या होते हैं? ये कहाँ और कैसे बनते हैं ?

(b) 10 Marks

Formation of temperate cyclone depends on the condition of axis of dilation. Elucidate.

शीतोष्ण चक्रवात का निर्माण फैलाव अक्ष की स्थिति पर निर्भर करता है। स्पष्ट कीजिए

(c) 10 Marks

With suitable examples explain the factors causing sea level changes.

उपयुक्त उदाहरणों सहित समुद्र-स्तर में परिवर्तन लाने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए

(d) 10 Marks

Examine the impacts of social forestry in socio-economic transformation of rural areas.

ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में सामाजिक वानिकी के प्रभावों का परीक्षण कीजिए

(e) 10 Marks

Mountain regions are more fragile to ecological changes. Elucidate.

पर्वतीय क्षेत्र पारिस्थितिकी परिवर्तनों के प्रति अधिक भंगुर हैं। स्पष्ट कीजिए।

Question 2

(a) 20 Marks

Examine the recent views on mountain building process and divide the world mountains on the basis of their genesis.

पर्वत निर्माणकारी प्रक्रिया के नवीनतम दृष्टिकोणों का परीक्षण कीजिए तथा विश्व के पर्वतों को उनकी उत्पत्ति के आधार पर विभाजित कीजिए।

(b) 15 Marks

Describe latitudinal distribution of Köppen's classification of world climate.

विश्व जलवायु के कोपेन के वर्गीकरण के अक्षांशीय वितरण का वर्णन कीजिए

(c) 15 Marks

With suitable sketches elaborate the bottom topography of the Indian Ocean.

हिन्द महासागर की तलीय स्थलाकृति को उपयुक्त रेखाचित्रों द्वारा विस्तार से समझाइए

Question 3

(a) 20 Marks

Explain air masses and associated weather dynamics. How do air masses influence the weather conditions of the Northern Hemisphere?

वायु संहतियाँ (राशियाँ) एवं संबंधित मौसम गतिकी की व्याख्या कीजिए। वायु संहतियाँ (राशियाँ) किस प्रकार उत्तरी गोलार्ध के मौसम हालात को प्रभावित करती हैं ?

(b) 15 Marks

"Soil erosion is creeping death." Explaining the statement, suggest various soil conservation measures.

"मृदा अपरदन रेंगती हुई मौत है।" कथन की व्याख्या करते हुए, मृदा संरक्षण के विभिन्न उपायों को सुझाइए।

(c) 15 Marks

Perception, Attitude, Value and Emotion (PAVE) are important components for biodiversity and sustainable environmental conservation. Elaborate.

अनुभूति, अभिवृत्ति, महत्त्व एवं भावना (पी.ए.वी.ई.), जैव-विविधता एवं सतत पर्यावरणीय संरक्षण के महत्त्वपूर्ण अवयव हैं। विस्तार से समझाइए ।

Question 4

(a) 20 Marks

How is carbon neutrality essential for future environmental conservation? Describe various efforts taken by nations in this regard.

भविष्य में पर्यावरणीय संरक्षण के लिए कार्बन तटस्थता कैसे आवश्यक है? इसके संबंध में राष्ट्रों द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों का वर्णन कीजिए।

(b) 15 Marks

What is a Yazoo stream? Why are Yazoo basins the areas of repeated flooding? Give examples of Yazoo stream/areas from various parts of the world.

याज़ू धारा किसे कहते हैं? याज़ू द्रोणी बार-बार बाढ़ के क्षेत्र क्यों हैं? विश्व के विभिन्न भागों से याज़ू धारा/क्षेत्रों के उदाहरण दीजिए।

(c) 15 Marks

"The latitudinal gradient in species richness is an important geographic trend in biodiversity." Examine the statement.

"प्रजातियों की समृद्धि में अक्षांशीय प्रवणता, जैव-विविधता में एक महत्त्वपूर्ण भौगोलिक प्रवृत्ति है।" कथन का परीक्षण कीजिए।

Geography

UPSC Civil Services (Main) Exam - 2024

Papers

Sections

Total Marks: 250