Geography Paper-I (Principles of Geography)

Section A

Question 1

Answer the following in about 150 words each.

(a) 10 Marks

Explain the causes of glacial lake outburst flood.

हिमनद झील विस्फोट से बाढ़ के कारणों की व्याख्या कीजिए।

(b) 10 Marks

What is solifluction? What are its impacts?

मृदासर्पण क्या है? इसके प्रभाव क्या है?

(c) 10 Marks

What geological and tectonic processes lead to the formation of nappes in orogenic belts?

पर्वतीय पेटियों में ग्रीवाखण्ड निर्माण में अग्रसर भूगर्भिक एवं विवर्तनिक प्रक्रियाएँ क्या है?

(d) 10 Marks

Explain the relationship between air masses and local winds.

वायुराशियों एवं स्थानीय पवनों में संबंध की व्याख्या कीजिए।

(e) 10 Marks

What are the fundamental differences among ocean wave, ocean current and tide?

समुद्री लहर, समुद्री जलधारा एवं ज्वार-भाटा में आधारभूत अंतर क्या हैं?

Question 2

(a) 20 Marks

How does denudation chronology help in understanding the sequential development of landscapes and landforms? Elucidate.

भूदृश्यों एवं स्थलाकृतियों के क्रमिक विकास को समझने में अनाच्छादन कालानुक्रम किस प्रकार सहायक है? स्पष्ट कीजिए।

(b) 15 Marks

What is deep-sea mining? What are the potential benefits and risks associated with it?

गहरे समुद्र में खनन क्या है? इससे संबंधित संभाव्य लाभ एवं खतरे क्या है?

(c) 15 Marks

Man and wildlife conflicts are ever increasing. Discuss its causes, consequences and remedies.

मनुष्य एवं वन्यजीव संघर्ष निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारणों, परिणामों एवं सुधारों पर चर्चा कीजिए।

Question 3

(a) 20 Marks

Examine the formation of atmospheric tricellular circulation system. Describe with example its importance in making the Earth a living planet.

वायुमण्डल की त्रिकोशिकीय परिसंचरण प्रणाली के निर्माण का परीक्षण कीजिए। पृथ्वी को एक जीवित ग्रह बनाने में इसके महत्त्व का सोदाहरण वर्णन कीजिए।

(b) 15 Marks

What is the 'UN Decade on Ecosystem Restoration'? How does it balance ecological goals with emerging socio-economic needs like food security and development?

'पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली संयुक्त राष्ट्र दशक' क्या है? यह कैसे पारिस्थितिकीय लक्ष्यों को खाद्य सुरक्षा और विकास जैसी उभरती सामाजिक-आर्थिक जरूरतों के साथ संतुलित करता है?

(c) 15 Marks

"The Himalaya is still rising." Expand this statement and describe the processes involved in it with suitable sketches and examples.

"हिमालय अभी भी ऊँचा हो रहा है।" उपयुक्त चित्रों एवं उदाहरणों के माध्यम से इस कथन का विस्तार कीजिए तथा इसमें प्रयुक्त प्रक्रियाओं का वर्णन कीजिए।

Question 4

(a) 20 Marks

What are the ecological consequences of agricultural deforestation in the Amazon and Congo Basins, particularly concerning biodiversity and climate regulation?

अमेज़न एवं कांगो बेसिन में कृषि के लिए वनों की कटाई के पारिस्थितिकीय परिणाम, विशेष रूप से जैव विविधता एवं जलवायु नियमन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, क्या हैं?

(b) 15 Marks

Examine the distribution and balance of energy in the Earth's atmosphere system.

पृथ्वी की वायुमण्डल प्रणाली में ऊर्जा के वितरण एवं संतुलन का परीक्षण कीजिए।

(c) 15 Marks

Describe the process of formation of barrier islands and explain their significance.

बाधा द्वीपों की निर्माण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए तथा इनके महत्त्व की व्याख्या कीजिए।

Geography

UPSC Civil Services (Main) Exam - 2025

Papers

Sections

Total Marks: 250